Home > राज्यो से ,
यूपी के मंत्री को कोर्ट ने किया भगोड़ा घोषित, कुर्की के आदेश

एक आपराधिक मामले में कोर्ट में पेश न होने पर लखनऊ की अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविदास मेहरोत्रा को भगोड़ा घोषित किया है। यह फैसला एसीजेएम ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने सुनाया है। कोर्ट ने 29 जनवरी को अगली सुनवाई तय की है।

कोर्ट ने à¤®à¤‚त्री रविदास मेहरोत्रा के खिलाफ कुर्की के साथ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।  बता दें कि सपा नेता रविदास मेहरोत्रा एक क्रिमिनल केस में पिछले कई सालों से गैरहाजिर चल रहे थे। रविदास मेहरोत्रा यूपी में परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग मंत्री हैं। वह लखनऊ (मध्य) विधानसभा सीट से सपा के विधायक हैं।

क्या है पूरा मामला?

रविदास मेहरोत्रा के खिलाफ ये अपराधिक मामला 9 अगस्त 2002 का है। अकबर नगर इलाके में एक अवैध निर्माण हटाने के लिए विभाग ने नोटिस जारी किया था जिसके विरोध में मेहरोत्रा और अन्य मुल्जिम कुकरैल बंधे के पास इकट्ठे हुए और रास्ता बंद कर नारेबाजी, तोड़फोड़ की। इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कानून-व्यवस्था भी प्रभावित हुई। यह मामला महानगर थाने का है।

Share This News :