Home > राज्यो से ,
SC वोटर्स बहुल 135 सीटों पर BJP का फोकस

BJP मिशन 2023 के लिए पूरी तरह एक्टिव हो चुकी है। पिछले विधानसभा चुनाव में आदिवासी क्षेत्रों में सीट कम आने से BJP की सरकार चली गई थी। इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी वोटर्स को लुभाने के लिए पेसा कानून लागू कर दांव खेला है। जनजातीय नायकों की प्रतिमाओं की स्थापना से लेकर आदिवासी नायकों के जन्मस्थान और बलिदान स्थली को भी डेवलप किया जा रहा है।

इधर, BJP अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा ने प्रदेश की 135 SC वोटर बहुल विधानसभाओं को लेकर खास प्लान बनाया है। BJP SC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने 35 हजार से ज्यादा SC वोटर्स वाली विधानसभाओं के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। इन विधानसभाओं के हर बूथ पर SC मोर्चा अपनी अलग से बूथ कमेटियां बनाएगा। SC मोर्चा 35 हजार से ज्यादा अनुसूचित जाति वर्ग के मतदाताओं वाली 135 विधानसभाओं में नए वोटर्स को जोड़कर उन्हें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा SC कैटेगरी के लिए चलाई जा रही योजनाओं से जोड़ने का काम करेगा।

इन विधानसभाओं पर फोकस

जिला विधानसभा
श्योपुर श्योपुर
विजयपुर
मुरैना सबलगढ़
जौरा
सुमावली
मुरैना
दिमनी
अम्बाह(SC)
भिण्ड़ अटेर
भिंड़
लहार
मेहगांव
गोहद (SC)
दतिया सेंवढ़ा
भांडेर (SC)
दतिया
ग्वालियर ग्वालियर ग्रामीण
ग्वालियर
ग्वालियर पूर्व
ग्वालियर दक्षिण
भितरवार
डबरा (SC)
शिवपुरी करैरा (SC)
पोहरी
शिवपुरी
पिछोर
कोलारस
गुना बमोरी
गुना (SC)
चांचौड़ा
राघौगढ़
अशोकनगर अशोकनगर (SC)
चंदेरी
मुंगावली
सागर बीना (SC)
खुरई
सुरखी
देवरी
रहली
नरयावली (SC)
सागर
बंड़ा
टीकमगढ़ टीकमगढ़
जतारा (SC)
निवाड़ी पृथ्वीपुर
निवाड़ी
छतरपुर महाराजपुर
चंदला (SC)
राजनगर
छतरपुर
बिजावर
बड़ा मलहरा
दमोह दमोह
हटा (SC)
पन्ना गुन्नौर (SC)
सतना रैगांव (SC)
सतना
रीवा सिरमौर
मनगवां (SC)
रीवा
सीधी सीधी
सिंगरौली चितरंगी (ST)
सिंगरौली
देवसर (SC)
शहडोल जयसिंहनगर (ST)
जैतपुर (ST)
अनूपपुर कोतमा (ST)
अनूपपुर (ST)
उमरिया बांधवगढ़ (ST)
मानपुर (ST)
कटनी बड़वारा (ST)
बहोरीबंद
जबलपुर पाटन
बरगी
जबलपुर पूर्व (SC)
जबलपुर उत्तर
जबलपुर कैंट
जबलपुर पश्चिम
पनागर
सिहोरा (ST)
डिंडोरी डिंडोरी (ST)
मंड़ला मंड़ला (ST)
बालाघाट बालाघाट
वारासिवनी
कटंगी
सिवनी बरघाट (ST)
सिवनी
केवलारी
लखनादौन (ST)
नरसिंहपुर गोटेगांव (ST)
नरसिंहपुर
गाडरवारा
छिंदवाड़ा जुन्नारदेव (ST)
छिंदवाड़ा
परासिया (SC)
बैतूल आमला (SC)
बैतूल
हरदा टिमरनी (ST)
हरदा
नर्मदापुरम् सिवनी मालवा
नर्मदापुरम्
सोहागपुर
पिपरिया (SC)
रायसेन सांची (ST)
विदिशा विदिशा
गंजबसौदा
कुरवाई (SC)
शमशाबाद
भोपाल बैरसिया (SC)
भोपाल उत्तर
नरेला
भोपाल दक्षिण
गोविन्दपुरा
हुजूर
सीहोर बुधनी
आष्टा (SC)
इछावर
राजगढ़ खिलचीपुर
सारंगपुर (SC)
खंड़वा खंड़वा (SC)
पंधाना
बुरहानपुर बुरहानपुर
खरगोन बड़वाह
महेश्वर (SC)
कसरावद
खरगोन
बड़वानी राजपुर (ST)
  पानसेमल (ST)
  बड़वानी (ST)
अलीराजपुर अलीराजपुर (ST)
झाबुआ झाबुआ (ST)
धार सरदारपुर (ST)
  गंधवानी (ST)
  कुक्षी (ST)
  मनावर (ST)
  धरमपुरी (ST)
  धार
  बदनावर
इंदौर देपालपुर
  इंदौर-1
  इंदौर-2
  इंदौर-3
  इंदौर-4
  इंदौर-5
  महू
  राउ
  सांवेर (SC)
उज्जैन नागदा
  महिदपुर
  तराना (SC)
  घटि्टया (SC)
  बड़नगर
  उज्जैन उत्तर
  उज्जैन दक्षिण
आगर सुसनेर
  आगर (SC)
शाजापुर शुजालपुर
  कालापीपल
देवास सोनकच्छ (SC)
  हाटपिपल्या
  बागली (ST)
रतलाम आलोट (SC)
मंदसौर मंदसौर
  मल्हारगढ़ (SC)
  सुवासरा
नीमच मनासा
  नीमच
  जावद

नए दलित वोटर्स को जोड़ने की कोशिश
मप्र विधानसभा की कुल 230 सीटों में से 35 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। 47 सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए रिजर्व हैं। मप्र की सत्ता में 18 साल से काबिज BJP के लिए एंटी इन्कमबेंसी बड़ी चुनौती है। SC मोर्चा ऐसे युवा मतदाताओं को साथ जोड़ेगा, जो 18 साल की उम्र पूरी कर हाल ही में नए वोटर बने हैं। इन युवा मतदाताओं को मप्र सरकार द्वारा चलाई जा रही हायर स्टडीज स्कीम और वोकेशनल ट्रेनिंग के अलावा रोजगार, स्वरोजगार की योजनाओं की जानकारी देकर लाभ दिलाने तक में मदद करेगा, ताकि इन युवाओं के जरिए शिवराज और मोदी सरकार के मैसेज को उनके परिवारों तक पहुंचाया जा सके।

मप्र की राजनैतिक स्थिति

कुल विधानसभा सीटें: 230

  • अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित: 35
  • अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित: 47

कुल लोकसभा सीट: 28

  • अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित: 4
  • अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित: 6

बीजेपी का पूरा जोर बूथ पर, हर मोर्चे की अलग टीम हो रही तैयार

बीजेपी ने अगले विधानसभा चुनाव के लिए बूथ पर टीम मजबूत करने के लिए पार्टी के हर मोर्चे को कमेटी बनाने और उसे प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए हैं। भाजपा की बूथ कमेटियों के अलावा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के साथ ही अब एससी और एसटी मोर्चा भी अपनी-अपनी कमेटी बनाएंगे। ऐसे में जिन बूथों पर जिस वर्ग की बहुलता है उस वर्ग के लोगों खासकर नए टेक्नीक फ्रेंडली यूथ को बूथ पर जोड़कर पार्टी की लीडरशिप से वर्चुअल कनेक्ट करने का प्लान बनाया गया है। बीजेपी नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव में 51% वोट शेयर हासिल करने का टारगेट फिक्स किया है।

135 विधानसभाओं में होंगे ट्रेनिंग प्रोग्राम

बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.कैलाश जाटव ने बताया कि हर विधानसभा के लिए एक प्रभारी बनाया गया है। ये अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्र में बूथ कमेटियों का गठन कराएंगे। इन्हीं विधानसभा क्षेत्रों में बूथ कमेटियों और नए मतदाताओं के ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे।

Share This News :