Home > राज्यो से ,
फ्लैट में शराब पार्टी, लड़कियों समेत 13 अरेस्ट

जबलपुर में पुलिस ने भसीन आर्केड के सामने स्थित रितिक अपार्टमेंट में चल रही शराब पार्टी में दबिश दी। यहां से 13 युवक-युवतियों को पकड़ा गया। इनमें टॉप बिजनेसमैन, हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट, सीनियर डॉक्टर्स, सीनियर पुलिस अफसर और हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले सीनियर लाॅयर्स के बेटे-बेटियां शामिल हैं।

अपार्टमेंट में फ्लैट के एक रूम को बार का लुक दिया गया था। पुलिस ने मंगलवार तड़के 3 बजे जब रेड की, तो सभी नशे में धुत मिले। आरोपियों ने पुलिस पर दबाव बनाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। इनके खिलाफ आबकारी एक्ट और एमपी कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

लाउड म्यूजिक में कर रहे थे डांस
गोरखपुर थाना प्रभारी एसपीएस बघेल ने बताया कि सूचना मिली थी कि रितिक अपार्टमेंट में कुछ लोग लाउड म्यूजिक बजा रहे हैं। पुलिस पहुंची तो वहां कमरे में काफी शराब की बोतलें रखी मिलीं। पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया है। CSP प्रतीक्षा सिंह ने बताया कि जिस समय अपार्टमेंट में कार्रवाई की गई, उस समय सभी लाउड म्यूजिक पर डांस कर रहे थे।

आरोपियों में वकील, सराफा व्यापारी का बेटा भी
पकड़े गए आरोपियों में राजेंद्र सिंह राजपूत (ग्रेजुएट) पिता राजेंद्र सिंह राजपूत सराफा व्यापारी हैं, कनिष्क मदान (ग्रेजुएट) फोटोग्राफी का काम है, अनुज गोस्वामी (LLB) निवासी शांति नगर दमोह नाका, रोहित खरे (LLB) निवासी एकता बिहार, राहुल खरे (LLB), अवनीश खत्री (LLB), अर्पित अग्रवाल (LLB), शोभित आसीन (LLB) का छात्र, राहुल तिवारी (BE) पिता रिटायर्ड एएसपी, अक्षत कुमार बीकॉम पिता व्यापारी, शोभित आनंद बीकॉम दुकानदार, आकाश नारंग (ग्रेजुएट)। हेयर सेलून है, टीनू बग्गा (ग्रेजुएट) होटल का कारोबार।

तलाश कर रहे हो … मेरे सामने करो
पार्टी के बीच पहुंची पुलिस ने राजेंद्र सिंह राजपूत नाम के युवक को शराब परोसते पकड़ा। पूछताछ में इतनी ज्यादा मात्रा में शराब इकट्‌ठी करने के बारे में पूछा, तो वह जवाब नहीं दे सका। इस पर पुलिस ने इमारत के कमरे में बने बार की तलाशी ली। तभी पार्टी कर रहे युवक-युवतियों में शामिल एक युवक शराब की बोतलों के बीच पहुंचा। कहा -क्या तलाश कर रहे हो ? मेरे सामने करो।

पहले तेवर दिखाए, फिर माफी मांगने लगा
मैं पुलिस फैमिली से बिलाॅग करता हूं। कैसे बात करते हो। रिटायर्ड एडिशनल एसपी राजेश तिवारी का बेटा हूं। यह धमकी निर्माणाधीन इमारत में शराब पार्टी कर रहे राहुल तिवारी ने कार्रवाई करने पहुंची पुलिस को दी। साथ ही, पुलिस को प्राइवेट प्लेस पर चल रही पार्टी में दखल नहीं देने की बात कही। लेकिन, पुलिस के सख्त रुख देखकर वह माफी मांगने लगा।

Share This News :