Home > राज्यो से ,
मंत्री की मां को निकाय चुनाव में झेलनी पड़ी शिकस्त

बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम को बड़ा झटका लगा है. नगर पंचायत के चुनाव में उनकी मां कलावती देवी को एक किसान के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. छपरा के दिघवारा नगर पंचायत में मंत्री सुरेंद्र राम की मां को नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 में निकटतम प्रतिद्वंदी मुनेश्वर पासवान से 139 वोटों  से शिकस्त  का सामना करना पड़ा. निकाय चुनाव में जहां कलावती को 238 वोट मिले थे वहीं मुनेश्वर पासवान 377 वोट पाकर 139 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गए. श्रम संसाधन मंत्री की मां कलावती देवी का चुनाव हारना अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.  

Share This News :