BJP ने फिर दिया 'अबकी बार 200 पार' नारा
गुजरात चुनाव के नतीजों के बाद BJP ने मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। सत्ता-संगठन में बड़े बदलाव और फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच पार्टी के सीनियर लीडर्स ने गुजरात फॉर्मूला MP में भी लागू करने के संकेत दिए हैं। कटनी में शनिवार को आयोजित पार्टी की बड़ी मीटिंग में पहली बार नेताओं ने 'अबकी बार 200 पार' का नारा फिर दिया। वर्ष २०१८ के चुनाव में भी यही नारा दिया था . वहीं, 50% वोट शेयर का टारगेट रख कार्यकर्ताओं को मैदान में उतरने की सलाह दी है। बैठक में CM शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत मप्र के नेता शामिल हुए।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में बीजेपी गुजरात फाॅर्मूला भी अपना सकती है। बीजेपी ने गुजरात में कई मंत्रियों और सिटिंग विधायकों के टिकट काटे थे। पार्टी ने सत्ता-संगठन में बड़े बदलाव भी किए थे। हालांकि अभी बदलाव के बारे में पार्टी के नेता खुलकर नहीं कह रहे हैं। सीएम ने भी पार्टी नेताओं को संबोधित किया।प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि यह बैठक 2023 का शंखनाद है। यहां से हम 'अबकी बार 200 पार' का संकल्प लेकर राजनीतिक इतिहास बनाएंगे।