भाजपा की चुनाव रणनीति बनाने में जुटी , बैठक शुरू
कटनी में भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश पदाधिकारी की बैठक निर्मल सत्य गार्डन में शुरू हो गई। बैठक का शुभारंभ मुख्य्मंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरली धर राव, राषटीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, हितानन्द शर्मा, कविता पाटीदार, ओमप्रकाश धुर्वे, जयभान सिंह पवैया, फग्गन सिंह कुलस्ते उपस्थित में हुआ। दिप प्रज्ज्वलित कर सत्र का शुभारंभ हुआ। इसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री व कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने बताया कि बैठक में पार्टी के संपन्न हुए कार्यक्रमों और अभियानों की समीक्षा की जाएगी। वहीं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से पार्टी पदाधिकारी चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि हाल ही में दिल्ली में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई थी।
जिसके अनुवर्तन में प्रदेश में एक दिवसीय विस्तारित पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित कोर कमेटी के सभी सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश महामंत्री ने बताया कि प्रदेश में संपन्न हुए पार्टी के कार्यक्रमों, सभी मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग, बिरसा मुंडा जयंती से टंट्या मामा बलिदान दिवस तक हुए कार्यक्रम और गौरव यात्रा की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी समय में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा होगी।
उन्होंने बताया कि विधानसभा स्तर पर संपन्न हो चुके ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण वर्ग की समीक्षा भी की जाएगी। साथ ही 18 दिसम्बर से प्रारंभ होने वाले नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी। 18 दिसम्बर से प्रदेश के 38 स्थानों पर नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे, जिसमें पांच विषयों पर प्रशिक्षणार्थियों का प्रबोधन होगा।
प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान एक उत्कृष्ठ बूथ प्रबंधन करने वाले संगठन के रूप में होती है। भारतीय जनता पार्टी का नेटवर्क बूथ स्तर तक फैला हुआ है, हमारा यह नेटवर्क और मजबूत हो, उसके लिए बूथ के पन्ना प्रभारी, पन्ना समिति गठन को लेकर एक दिवसीय बैठक में चर्चा होगी। जिसके साथ ही दिल्ली में संपन्न हुई राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में तय हुए कार्यक्रमों को प्रदेश में आयोजित करने की रूपरेखा बनेगी।