Home > राज्यो से ,
सहारा इंडिया निवेशकों का नहीं लौटा रही पैसा:प्रभारी मंत्री बोले- प्राइवेट कंपनी है मैं क्या करूं, MLA ने कहा- एफआईआर दर्ज है पुलिस भेज दो

भिंड में पिछले दिनों प्रदेश के परिवहन मंत्री और भिंड जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत आए। अल्प कालीन प्रवास के दौरान सहारा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के हाथों धोखाधड़ी के शिकार हुए निवेश पैसा दिलाए जाने की गुहार लेकर मंत्री राजपूत से आवेदक मिले। यहां मंत्री ने निवेशकों को बचकाना बयान दिया। उन्होंने कहा- ये प्राइवेट कंपनी है, मैं क्या कर सकता हूं।

इसी समय भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह उर्फ संजू ने निवेशकों के दर्द को उठाया और मंत्री जी से कहा कि- भिंड में एफआईआर दर्ज है। पिछले दो साल में अब तक एक भी बार पुलिस नहीं गई। पुलिस को भिजवाएं। इसके बाद मंत्री ने निवेशकों के आवेदन को लिया।

42 हजार से लोग 225 करोड़ डूबा

निवेशकों द्वारा मंत्री राजपूत को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि भिंड जिले में सहारा इंडिया की अलग-अलग सुसाइटियों में पैसा जमा कराएं थे। भिंड जिले में 42 हजार से अधिक निवेशक प्रभावित है। इन निवेशकों द्वारा 150 करोड़ रुपए जमा किए गए थे जोकि पॉलिसी के परिपक्क होने पर 225 करोड से अधिक की राशि होती है। उन्होंने यह भी बताया कि हर महीने ये राशि में 10 से 12 करोड़ बढ़ रहा है। सहारा इंडिया समूह का विवाद सुप्रीम कोट में सेवी के साथ चल रहा है। परंतु जिन सुसाइटियो में सहारा इंडिया ने पैसा जमा कराए थे। उनका सेवी से लेना देना नहीं है।

FIR के बाद पुलिस भूली

निवेशकों ने प्रभारी मंत्री को यह भी बताया कि भिंड सिटी कोतवाली में 10 सितंबर 2021 में सहारा समूह के प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद अब तक प्रबंधक समिति के सदस्यों को गिरफ्तारी को लेकर काेई पहल नहीं की है। एफआईआर में दर्ज आरोपियों के खिलाफ पुलिस भेजने की पहल भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने भी मंत्री जी से की थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस एक दो बार भेज दोगे तो उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।

 
 

Share This News :