Home > अपना शहर ,
खुले में शौच मुक्त ग्वालियर के लिए सर्वे टीम ने किया निरीक्षण, लोगों से ली जानकारी

ग्वालियर शहर को खुले में शौच मुक्त घोषित करने के लिए क्वालिटी काउंसिल आॅफ इंडिया (क्यूसीआई) थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन फाॅर ओडीएफ का पांच सदस्यीय दल के सदस्य दिल्ली से ग्वालियर आकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वे कर रहे हैं। दल के सदस्यों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण किया तथा आमजनों से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। यह दल अगले कुछ दिनों तक और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण करेगा तथा शहर के नागरिकों से खुले में शौच मुक्त ग्वालियर के लिए आमजनों से चर्चा कर जानकारियां एकत्रित करेगें।
दिल्ली से आए क्वालिटी काउंसिल आॅफ इंडिया के दल के सभी सदस्यों ने पृथक-पृथक टीम बनाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया तथा निगम द्वारा खुले में शौच मुक्त ग्वालियर के लिए किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं रिपोर्ट तैयार की। दल के सदस्यों द्वारा आज तीसरे दिन वार्ड क्रमांक 23, 24, 25, 26 , 27, 28, 29, 30, 31, 32, 33 एवं 34 के विभिन्न स्थानों एवं विद्यालयों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर निगम अधिकारी भी सर्वे दल के साथ उपस्थित रहे।

Share This News :