Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फरहत के खिलाफ जांच कर एफआइआर के निर्देश दिए

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर के शासकीय नवीन ला कालेज के प्रोफेसर डा. फरहत खान की विवादित पुस्तक के मामले में इंदौर पुलिस कमिश्नर को जांच कर दोषी होने पर 24 घंटे में एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। गृहमंत्री ने बताया कि इंदौर के शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां संचालित करने के मामले में जांच के आदेश के साथ 5 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Share This News :