Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ज्योतिरादित्य 24 कैरेट गद्दार

कांग्रेस के मीडिया प्रमुख जयराम रमेश ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को 24 कैरेट गद्दार कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कपिल सिब्बल की कांग्रेस में वापसी हो सकती है, लेकिन सिंधिया और हेमंत बिस्व सरमा की वापसी नहीं हो सकती। जयराम रमेश राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हैं। यात्रा अभी मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में है।

जयराम रमेश ने न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत में ये बातें कहीं। उनसे सवाल किया गया- क्या कोई बागी नेता जो पार्टी छोड़कर जा चुका है, उसे दोबारा कांग्रेस में शामिल किया जाएगा? इस पर रमेश ने कहा- मुझे लगता है कि जो लोग कांग्रेस छोड़ चुके हैं, उन्हें पार्टी में वापस नहीं लाया जाना चाहिए।

रमेश ने आगे कहा- कपिल सिब्बल जैसे नेताओं की जरूर पार्टी में वापसी हो सकती है। सिब्बल ने पार्टी छोड़ने के बाद कभी भी पार्टी या कांग्रेस लीडरशीप के बारे में कभी काेई गलत बात नहीं कही। इससे उलट ज्योतिरादित्य सिंधिया और असम के CM हेमंत बिस्व सरमा ने पार्टी और हमारी लीडरशिप के लिए गलत बातें कहीं। ऐसे नेता 24 कैरेट गद्दार हैं। इन्हें कांग्रेस दोबारा कभी स्वीकार नहीं करेगी।

 

Share This News :