Home > अपना शहर ,
शहीद सरमन सिंह पार्क में विकास कार्यों का भूमिपूजन आज

कारगिल शहीद सरमन ंिसह पार्क जेल रोड ग्वालियर में कारगिल युद्व के सभी 527 शहीदों की शहादत को सहेजने हेतु पार्क में सौंदर्यीकरण एवं नवनिर्माण किया जा रहा है। जिसका भूमिपूजन कल दिनांक 25 दिसंबर 2016 को प्रातः 10 बजे किया जाएगा।
संस्था सचिव श्री विहवल ंिसह सेंगर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रुप से महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, रक्षित निरीक्षक श्री बी एन प्रजापति, सभापति श्री राकेश माहौर तथा पार्षदगण श्री जगत सिंह कौरव, श्री शशि शर्मा, श्रीमती मंजू राजपूत, श्रीमती गौरी परमार सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेगें।

Share This News :