Home > अपना शहर ,
´स्वच्छता में ग्वालियर बनेगा नम्बर वन´ स्वच्छता जागरुकता रैली का आयोजन आज

देश भर में ग्वालियर शहर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाने के लिए प्रत्येक जन की सहभागिता आवश्यक है इसके लिए आमजन को स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 में सकारात्मक सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए जागरुक करने के लिए एक रैली ´à¤¸à¥à¤µà¤šà¥à¤›à¤¤à¤¾ में ग्वालियर बनेगा नम्बर वन ´ जागरुकता रैली का आयोजन 25 दिसंबर 2016 को प्रातः 7.30 बजे से फूलबाग चैराहे से सावरकर मार्ग थीम रोड तक किया जाएगा। जहां सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी।
ग्वालियर शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में नम्बर वन बनाने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों के अलावा शहर के सभी नागरिकों की सकारात्मक सहभागिता आवश्यक है, क्योंकि जनवरी 2017 में स्वच्छ सर्वेक्षण होना है, इसमें शहर के सभी नागरिकों को अपने शहर के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए सकारात्मक सोच के साथ स्वच्छता की जानकारी सर्वे दल को उपलब्ध कराना है, इसी के प्रति शहरवासियों को जागरुक करने के लिए उक्त स्वच्छता रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में शहर की अनेक शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सदस्य व छात्र-छात्राएं भाग लेगें। जिसमें महाराजा काॅलेज, इरा वल्र्ड स्कूल, वीनस पब्लिक स्कूल, विनायक इंस्टीटयूट, प्रस्टीज काॅलेज, डोन वाॅस्को स्कूल, राधा विद्या मंदिर शिन्दे की छावनी, सनबीन पब्लिक स्कूल मुरार, विसर्स फाउन्डेशन आदि शामिल होगें।
इस रैली का शुभारंभ महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, सभापति श्री राकेश माहौर, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन की प्रभारी सदस्य श्रीमती खुशबू गुप्ता द्वारा हरीझंडी दिखाकर किया जाएगा। रैली में समस्त एमआईसी सदस्य, पार्षदगणों सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी एवं शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व स्कूल, काॅलेजों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेगें।

Share This News :