Home > अपना शहर ,
2017 में हर मोहल्ले को सडक, सीवर एवं पानी की समस्या से विहीन कर दूंगा: श्री पवैया

वार्ड 8 में 55 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन 

वर्ष 2017 में ग्वालियर विधानसभा की हर मोहल्ले, हर गली को सडक, सीवर एवं पानी की दृष्टि से समस्याविहीन कर दूंगा तथा ग्वालियर के विकास में पैसे की कमी नहीं आएगी। उक्ताशय के विचार आज प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान ंिसह पवैया ने वार्ड 8 में 55 लाख के विकास कार्यों के लोकापर्ण एवं भूमिपूजन अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सीमा धर्मवीर राठौर, श्री जयसिंह सोलंकी, श्री दयाराम पाल, वरिष्ठ पार्षद श्री ओम प्रकाश शेखावत एवं श्री जगराम सिंह कुशवाह, श्री मानसिंह राजपूत, श्री राकेश खुरासिया, श्री गजेन्द्र सिंह राठौर, श्री दारा सिंह सेंगर, श्री कौशलेन्द्र सिंह चैहान, श्री कालीचरण आर्य सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
वार्ड क्रमांक 8 स्थित नरंिसह नगर में आयोंजित कार्यक्रम में 55 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के लोकापर्ण एवं भूमिपूजन अतिथियों द्वारा किए गए। इस अवसर पर पडाव से मल्लगढा तक सडक डाम्बरीकरण किया जाना है तथा वार्ड में विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड, नरसिंह नगर में पानी की पाइप लाइन इत्यादि का कार्य किया जा चुका है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री पवैया ने कहा कि विकास स्वयं बोलता है इसके लिए हमें बार बार बोलना नहीं पडता है। मप्र की सरकार विकास की सोच वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मल्लगढा से पडाव तक डबल लाइन सडक बन जाएगी जिससे लोगों को बहुत सुविधा होगी। कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सीमा राठौर एवं क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री धर्मवीर राठौर ने किया।

  

Share This News :