Home > अपना शहर ,
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के प्रयास सराहनीय – श्री तोमर

केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर के मुख्य आतिथ्य में हुआ “चाणक्य” नाटक का मंचन

समाज से उपेक्षित कुष्ठ रोगियों की सेवा, उनके बच्चों की शिक्षा व लालन-पालन में दिव्य प्रेम सेवा मिशन महती भूमिका निभा रहा है। उनके प्रयास समाज के लिये प्रेरणा स्त्रोत हैं। उक्त आशय के विचार केन्द्रीय ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने व्यक्त किए। शनिवार को यहाँ एलएनआईपीई के सभागार में श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार द्वारा ऐतिहासिक नाटक "चाणक्य" का भव्य मंचन किया गया।

देशभर में विख्यात श्री मनोज जोशी के निर्देशन में “चाणक्य” नाटक का यह  1003 वाँ मंचन था। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने इस एतिहासिक नाटक के मंचन को देखा और नाटक के सभी कलाकारों को बधाई दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित गोपाल दुबे ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रेम शुक्ला ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक भिण्ड के अध्यक्ष श्री के पी सिंह भदौरिया एवं मिशन से जुड़े श्री आशीष उपस्थित थे।

  

Share This News :