Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान तीन बार दतिया जिले का जिक्र किया

दतिया| मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि आने वाले समय में दतिया मध्यप्रदेश में शांति का टापू बनेगा। उक्ताश्य के विचार गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने दतिया में शनिवार को आयोजित अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। गृह मंत्री ने कार्यक्रम में सामुदायिक भवन के विस्तार हेतु 10 लाख रूपये देने की घोषणा की। भाण्ड़ेर रोड़ पर यादव समाज के सामुदायिक भवन में आयोजित अखिल भारतीय भारत वर्षीय यादव महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि सामाजिक समरसता का वातावरण दयिता से स्नै-स्नै हो रहा है। इस दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि माँ पीताम्बरा की पवित्र धरा दतिया में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आये लोगों का माँई की नगरी में स्वागत एवं वंदन है। उन्होंने कहा कि दतिया जिला छोटा जरूर है लेकिन यहां के लोगों का दिल बहुत बढ़ा है। 4 मई को माँ पीताम्बरा की जयंती के अवसर पर देश के विभिन्न अंचलों से आकर लगभग पांच लाख लोगों ने माँ पीताम्बरा की जयंती उत्सव में भाग लिया। दतियावासियों ने सभी अतिथियों का दिल खोलकर आदर एवं सत्कार किया। गृह मंत्री ने कहा कि हिन्दुस्तार के अंदर दतिया वासियों के लिए यह गौरव की बात है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान तीन बार दतिया जिले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के क्षेत्र में दतिया प्रदेश एवं देश में भी प्रथम स्थान पर रहा। उन्होंने कहा कि दतिया में विकास के सोपान धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे है। दतिया को अभी काफी ऊंचाई तक ले जाना है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्रीमती ललिता यादव, श्री जगदीश यादव, श्री नाहर सिंह यादव अपने विचर व्यक्त किए। इस अवसर पर यादव समाज की प्रतिभाओं का का सम्मान किया गया। समाज द्वारा गृह मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन श्री मुकेश यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री राममोहन यादव, श्री बलवीर यादव, श्री प्रदीप यदू, श्रीमती इंदू यदू, श्री पुष्पेन्द्र यादव, नगर पालिका दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रशांत ढेंगुला, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री योगेश सक्सैना, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री धीरू दांगी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री संतोष लशकरी, जनपद पंचायत दतिया अध्यक्ष प्रतिनितिध श्री बृजेश यादव, श्री अतुल भूरे चौधरी आदि उपस्थित थे।

Share This News :