Home > राज्यो से ,
जिनमें लड़ने की हिम्मत नहीं है वे ही भाजपा ज्वाइन करेंगे

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को जवाब देते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि जिनमें लड़ने की हिम्मत नहीं है वे ही भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं।  असम के मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि कांग्रेस के "कुछ अच्छे लोग" भाजपा में शामिल होंगे। हिमंत विश्व शर्मा हाल ही में संपन्न हुए कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव पर कटाक्ष कर रहे थे। 

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर दो प्रमुख उम्मीदवार मैदान में थे। जीत भले ही खड़गे की हुई लेकिन थरूर को एक हजार से ज्यादा वोट मिले। इसी पर कटाक्ष करते हुए असम सीएम ने कहा कि कांग्रेस में थरूर को वोट करने वाले जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। अब असम सीएम के बयान पर शशि थरूर का रिएक्शन आया है।शशि थरूर ने कहा, "हिम्मत दिखाने वाले कभी भाजपा में शामिल नहीं होंगे। लेकिन जिनमें लड़ने की हिम्मत नहीं है, वे ऐसा करने के लिए लालायित हो सकते हैं।" 

Share This News :