Home > राज्यो से ,
MP में रेस्क्यू किया गया 10 करोड़ रुपए की कीमत का सांप
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सांप का रेस्क्यू किया गया है. सांप खेत में बने किसान के मकान में घुस आया था. सांप को लेकर चौकाने वाली बात यह है कि यह कोई साधारण सांप नहीं है. इस सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपए है. इसे दोमुंहा या दो मुंह वाला सांप भी बोला जाता है. रेस्क्यू करने के बाद सांप को सुरक्षित स्थान में छोड़ दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, छिंदवाड़ा के पांढुर्ना तहसील के ग्राम लहरा में यह सांप मिला है. गांव से बाहर खेत में बने मकान में किसान परिवार रहता है.