Home > अपना शहर ,
शासकीय ललित कला संस्थान में डोंगरा कास्टिंग कैम्प 26 दिसम्बर से

स्थानीय शासकीय ललित कला संस्थान में संस्कृति संचालनालय के तत्वावधान में डोंगरा कास्टिंग मूर्तिकला कैम्प का आयोजन 26 दिसम्बर 2016 से 4 जनवरी 2017 तक लगाया जा रहा है। जिसमें डोंगरा कास्टिंग के विशेषज्ञ द्वारा डोंगरा कास्टिंग के संबंध में बारीकी एवं युवा कलाकारों को इस संबंध में प्रायोगिकी करके बताया जायेगा। इसमें महाविद्यालय के अतिरिक्त राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भी भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये महाविद्यालय में संपर्क करें।

Share This News :