Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भाजपा कोर कमेटी की बैठक में लिए कई फैसले, भोपाल समेत कई संभागों के बदले गए प्रभारी

मध्य प्रदेश में आगामी 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा कोर कमेटी की बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई। एक लंबे अंतराल के बाद कोर कमेटी की बड़ी बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इस बैठक में संगठन में हुए बदलाव पर चर्चा हुई। इस बारे युवा मतदाताओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

जानकारी के अनुसार इस बैठक में गरीब कल्याण की योजना को नीचले स्तर तक लेकर जाने कार्यकर्ता को निर्देश मिले हैं। साथ ही इसके 10% वोट बढ़ाने पर चर्चा हुई है। इसके अलावा नए संभाग के प्रभारियों के कामकाज को लेकर भी चर्चा हुई। और आगामी कार्यक्रमों और फीडबैक पर चर्चा हुई। 

बताया जा रहा है कि कोर ग्रुप की बैठक में संगठन में बड़े बदलाव किए गए हैं। कई नेताओं को जिम्मेदारी और कई नेताओं के संभाग बदले गए हैं। बता दें कि हरिशंकर खटीक को चंबल संभाग का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही कविता पाटीदार को जबलपुर संभाग की जिम्मेदारी दी गई।

वहीं आलोक शर्मा को उज्जैन संभाग का प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा कांतदेव सिंह को भोपाल संभाग की जिम्मेदारी मिली है। और शरदेंदु तिवारी को शहडोल संभाग का प्रभारी बनाया गया है। 

हालांकि इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल नहीं हुए। यह कयास लगाया जा रहा है सिंधिया ग्वालियर जिला अध्यक्ष अभय चौधरी की नियुक्ति से नाराज चल रहे है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में कई जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का मुद्दे पर चर्चा हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहें।

Share This News :