Home > अपना शहर ,
नगरीय विकास मंत्री आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 25 दिसम्बर को ग्वालियर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। श्रीमती माया सिंह प्रात: 11 बजे जिला प्रशासन द्वारा गालव सभागार जीवाजी विश्वविद्यालय में आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगीं। दोपहर 12 बजे रोशनी घर पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिजारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में तथा दोपहर एक बजे शिखा वाटिका कम्पू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगीं।

      नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह दोपहर 2 बजे एलएनआईपीई कॉलेज में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेंगी। सायं 5 बजे रामलीला मैदान पर 62वीं राष्ट्रीय शालये खेल प्रतियोगिता बॉक्सिंग का उदघाटन करेंगी। श्रीमती माया सिंह सायं 7 बजे चेम्बर ऑफ कॉमर्स में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिजारी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगी।

      श्रीमती माया सिंह 26 दिसम्बर को रात्रि ग्वालियर से भोपाल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगी।

Share This News :