Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र प्रधानमंत्री आवास योजन में 300 से अधिक हितग्राहियों को लगभग पौने तीन करोड़ की दी राशि

दतिया | मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने प्रधानमंत्री आवास योजना (सबके लिए आवास शहरी) के तहत् 317 आवासहीन एवं कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को आवास निर्माण हेतु प्रथम, द्धितीय एवं तृतीय किश्त के रूप में कुल 2 करोड़ 79 लाख की राशि हितग्राहियों को प्रदाय करते हुए कहा कि दतिया की चारों दिशाओं में विकास एवं निर्माण कार्य तेजी से हो रहे है। गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र नगर पालिका परिषद दतिया द्वारा वृन्दावनधाम दतिया में रविवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् आवासहीन परिवारों को पक्के आवास निर्माण हेतु प्रदाय राशि वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। गृह मंत्री डाॅ. मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दतिया के चारों दिशाआंे में विकास एवं निर्माण कार्य तेजी के साथ किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि दतिया के आस-पास कभी पहले रात में बाहर निकलना बड़ा मुश्किल होता था लेकिन अब दतिया की पहचान एक शांति के टापू के रूप में बन गई है। गृह मंत्री ने कह कि कोरोना काल में लाॅकडाऊन के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को निःशुल्क खाद्यान का वितरण किया। जिले की सीमा से बाहर आने वाले पैदल यात्रियांे को भोजन कराने के साथ नंगे पैर जाने वालों को जूते चप्पल की भी व्यवस्था कराई गई। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने स्ट्रीट बैण्ड़र योजना के तहत् कोरोना काल में लोगों को अपना व्यवसाय शुरू करने हेतु 10-10 हजार रूपये की सहायता राशि भी प्रदाय की। गृह मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के आवास की चिन्ता कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् पक्के आवास निर्माण हेतु ढ़ाई लाख की सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे गरीब परिवार भी अपना पक्का आवास बनाकर समाज में सम्मान के साथ रह सके। डाॅ. मिश्र ने हितग्राहियांे से कहा कि वह राशि का सद्उपयोग करें। राशि का उपयोग आवास निर्माण में ही करें। डाॅ. मिश्र ने कहा कि दतिया की जनता का दुख उनका दुख है। जनता की सेवा के लिये वह एवं उनका पूरा परिवार हमेशा खड़ा दिखेगा। उन्होंने कहा कि समाज के सबसे पीछे एवं सबसे नीचे रहने वाले परिवारों का उत्थान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत् 51 करोड़ की लागत की पाईप लाईन बिछाने के साथ चार पानी की टंकिया और फिल्टर प्लांट का भी निर्माण भी किया जायेगा। जिससे शेष से क्षेत्रों में नागरिकों को सुगमता के साथ पेयजल आपूर्ति हो सके। कार्यक्रम में नगर पालिका दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रशांत ढेंगुला, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री योगेश सक्सैना, पूर्व विधायक डाॅ. आशाराम अहिरवार, पूर्व विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री धीरू दांगी, जनपद पंचायत दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री बृजेश यादव, डाॅ. रामजी खरे, श्री जौली शुक्ला, श्री परशुराम अहिरवार, श्री गोविन्द ज्ञानानी, श्री बलराम यादव, श्री संतोष कटारे, श्री सरमन कुशवाहा, श्री सेठी सेन, श्री मान सिंह प्रजापति, श्री विपिन गोस्वमाी, श्री अतुल भूरे चैधरी, श्री जीतू कमरिया, श्री मान सिंह कुशवाहा, श्री कालीचरण कुशवाहा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अनिल दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिध एवं पार्षद आदि उपस्थित थे।

 

Share This News :