Home > अपना शहर ,
“खेलो इंडिया” के तहत ग्वालियर संभाग की टीम आज रवाना होगी

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा भारत सरकार की नवीन खेल योजना “खेलो इंडिया” के तहत ग्वालियर संभाग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भोपाल के लिये फुटबॉल एवं कुश्ती की टीम 25 दिसम्बर को भोपाल के लिये स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस द्वारा प्रात: 11 बजे ग्वालियर से रवाना होगी।

      जिला खेल अधिकारी श्री रामाराव नागले ने बताया कि दल के साथ श्री कुंवर राज, श्री संतोष पुषालकर, श्री महेन्द्र बरैया एवं कु. लाली जोशी को भेजा जा रहा है। सभी खिलाड़ियों से प्रात: 10 बजे ग्वालियर स्टेशन पर उपस्थित रहने को कहा गया है। फुटबॉल एवं कुश्ती में बालक एवं बालिका वर्ग की टीम भोपाल रवाना होगी।

Share This News :