ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर के अंदर मिलीं पति-पत्नी और नौकरानी की लाश
पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर इलाके के एक घर में मंगलवार को तीन लोग संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए। मरने वालों में पति-पत्नी और उनकी नौकरी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान समीर आहूजा, उनकी पत्नी शालू और घरेलू नौकरानी सपना के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि उन्हें मंगलवार सुबह घटना के बारे में सूचना मिली थी।
उन्होंने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों की मौत की वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है। घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर खंगाल रही है।
इसके सात ही पुलिस मृतकों के परिजनों और पड़ोस में रहने वाले लोगों से बातकर उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। इस मामले में जांच जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।