Home > राज्यो से ,
कूनो अभ्‍यारण्‍य में खुदाई, निकले बेशकीमती धातु से बने सिक्के-आभूषण; पालपुर राजघराने ने जताया हक

मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित राष्ट्रीय कूनो अभ्‍यारण्‍य में पालपुर राजघराने की पुरानी गढी के पास जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान खजाना निकला है। इस खजाने में चांदी और दूसरी बेशकीमती धातु से बने हुए सिक्के व आभूषण निकले हैं। कूनों के अधिकारियों ने 24 घंटे बाद 40 चांदी के सिक्के, कुछ चांदी के गहने और तांबा जैसी धातु के कुछ सिक्कों को पुलिस को जब्त कराया है। 

Share This News :