Home > राज्यो से ,
सोनिया गांधी से संजय दत्त तक, 40 नेताओं को बनाया स्टार प्रचारक

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट शनिवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट के जारी होने के बाद जल्द ही निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 40 नेता हिमाचल में चुनावी सभाएं करते नजर आएंगे।

कांग्रेस के इन स्टार प्रचारकों में - सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुखु, रणदीप सिंह सुरजेवाला, विप्लव ठाकुर, सचिन पायलट, राज बब्बर, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पवन खेड़ा, कर्नल धनीराम शांडिल, प्रताप सिंह बाजवा, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सुप्रिया श्रीनेत, आशा कुमारी, संजय दत्त, तजिंदर पाल सिंह बिट्टू, गुरकीरत सिंह कोटली, कौल सिंह ठाकुर, राम लाल ठाकुर, राजेंद्र राणा, विक्रमादित्य सिंह, चंदर कुमार, श्रीनिवास बी वी, विनय कुमार, डीवीएस राणा, अमरिंदर सिंह बराड़, अलका लांबा, राजेश लिलोठिया और आचार्य प्रमोद कृष्णम के नाम शामिल हैं।
 
 

Share This News :