पुलिस सूत्रों के अनुसार बकानिया भारत पेट्रोलियम डिपो में खड़े एक टैंकर में आ लग गयी, जिसकी चपेट में आने से सात लोग झुलस गए। घायलों में एक कर्मचारी और छह ड्राइवर और कंडक्टर शामिल हैं, जन्हें चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर बतायी गई है।
ईंधन भरते वक्त हुआ विस्फोट
बताया जा रहा है कि फिलिंग पॉइंट पर टैंकर में ईंधन भरते समय विस्फोट हो गया और आग लग गयी। घटना की सूचना के बाद गांधीनगर और बैरागढ़ से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और वहां लगी आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना के कारणों की जांच कर रही है।