Home > राज्यो से ,
बीजेपी सांसद रूपा गांगुली को पड़ा सेरिब्रल अटैक, अस्पताल में भर्ती

बीजेपी राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली को सेरेब्रल अटैक के बाद अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रूपा को शुक्रवार को सिर दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें कोलकता के साल्ट लेक इलाके स्थित एएमआरआई अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

साल्ट लेक में अस्पताल से जारी बयान में कहा गया कि गांगुली के मष्तिष्क में रक्त का छोटा सा थक्का (हीमाटोमा) है और वह पूरी तरह ठीक हैं, लेकिन आराम की जरूरत है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि अदाकारा से नेता बनीं गांगुली की बायीं आंख में दृष्टि बाधित हुई है और वह अभी निगरानी में हैं।

गांगुली की 24 घंटे निगरानी के लिए मेडिकल बोर्ड बनाया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता उनको देखने अस्पताल आए। जनवरी 2015 में रूपा गांगुली बीजेपी में शामिल हुईं थीं। उन्होंने बंगाल विधानसभा का चुनाव भी लड़ा जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद नवजोत सिहं सिद्धू के बीजेपी छोड़ने पर राज्यसभा की एक सीट खाली हुई थी।

इसी सीट के लिए अक्टूबर 2016 में रूपा को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। रूपा टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में द्रौपदी के किरदार से चर्चा में आईं थीं।

Share This News :