Home > राज्यो से ,
MP के 3 शहरों में पटाखों पर बैन लगाने की सिफारिश

कोरोना महामारी और उसके रोकथाम के बाद पूरे देश मे दिवाली की तैयारियां अपने चरम पर है। लेकिन इस बार फिर मध्य प्रदेश में  दीपावली पर सख्ती देखने को मिल सकती है। राज्य के 3 बड़े शहर ग्वालियर, कटनी और सिंगरौली में दीपावली पर पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह प्रतिबंध लग सकता है। साथ ही राजधानी भोपाल और इंदौर में ग्रीन पटाखे फोड़ते की अनुमति होगी।

दरअसल मध्य प्रदेश पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड ने ग्वालियर, कटनी और सिंगरौली में दीपावली पर पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। बताया जा रहा है कि पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के फैसले में तय फार्मूले के हिसाब से इन शहरों में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध की सिफारिश गृह विभाग को भेज दी है।

जानकारी के अनुसार पिछले साल नवंबर में इन तीनों शहरों का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 200 से अधिक यानी पुअर केटेगरी था। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी दोनों के आदेश का पालन कराने की जिम्मेदारी संबंधित कलेक्टर, एसपी और पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड की है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सिफारिश के आधार पर अब गृह विभाग पटाखों पर प्रतिबंध और छूट संबंधी आदेश जारी कर सकता है।

Share This News :