Home > राज्यो से ,
कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा कार एक्सीडेंट में घायल हो गए। हालांकि, उन्हें मामूली चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार वो गोरखपुर से लौट रहे थे। तभी उनके काफिले के सामने एक व्यक्ति आ गया, जिसके कारण उनके काफीले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। घटना गोरखपुर के राजघाट थानाक्षेत्र में हुई। मिली जानकारी के अनुसार रेल राज्यमंत्री को हाथ में चोट आई है।

Share This News :