Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मध्य प्रदेश को PM का तोहफा

मध्य प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से दिवाली से पहले बड़ी सौगात मिलने जा रही है। पीएम मोदी के इस सौगात का इंताजर प्रदेश के 4.5 लाख लोग कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में पीएम मोदी का फिछले 1 माह के अंदर होगा यह तीसरा बड़ा कार्यक्रम होगा। इससे पहले पीएम श्योपुर के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों को छोड़ने के लिए मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे थे। 11 अक्टूबर को उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण करने पीएम आए थे। और अब धनतेरस के दिन सतना जिले के कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश को फिर नई सौगात देने जा रहे हैं। धनतेरस के दिन पीएम मोदी प्रदेश के 4.5 लाख लोगों को नया आवास देने जा रहे हैं। 22 अक्टूबर को आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सतना जिले के कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे। और प्रदेश के साढ़े 4 लाख से ज्यादा हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराएंगे। जिसके लिए प्रदेश सरकार की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई है। सीएम शिवराज ने सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में भी इस कार्यक्रम की समीक्षा की है।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में पीएम आवास योजना के तहत 4.5 लाख से ज्यादा मकान बनकर तैयार हो गए हैं। और इन मकानों को जिन हितग्राहियों के लिए तैयार किया गया है। उनका अब इनमें विधिवत ग्रहप्रवेश होना है जिसकी तैयारी प्रदेश सरकार ने शुरू कर दी थी। खुद पीएम मोदी इन हितग्राहियों को मकान में प्रवेश कराएंगे। जबकि इस दौरान प्रधानमंत्री हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अलग-अलग जिलों में प्रदेश सरकार के मंत्री और सांसद कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। 

Share This News :