Home > राज्यो से ,
महल घूमने आई युवती छोटे सिंधिया को दे बैठी दिल, लिखा- प्लीज मुझे काल करिए

सिंधिया राजवंश के युवराज पर लखनऊ की एक बाला का दिल आ गया है। ग्वालियर में जयविलास पैलेस घूमने आई निशा सिंह नामक युवती ने महल की कमेंट बुक में कुछ ऐसा लिखा है कि आजकल इस कमेंट के चर्चे हर जुबां पर हैं। हालांकि इस मामले में युवराज की फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आईं है।

ग्वालियर का सिंधिया राजवंश किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इसके सबंध ग्वालियर से नेपाल, जम्मू, राजस्थान और पंजाब के मशहूर राजघरानों से हैं। सम्पन्नता के मामले में भी देश के चुनिंदा राजघरानों में शामिल है। ग्वालियर में जयविलास पैलेस इनका रिहायशी महल है।जहां पूरे आज भी लोग उनका सम्मान उसी शाही अंदाज में करते हैं।हाल ही मे यूपी के लखनऊ से एक युवती निशा सिंह जयविलास पैलेस घूमने आई थी। 

निशा यहां युवराज महान आर्यमन सिंधिया के फोटो और प्रोफ़ाइल देख इस कदर मुरीद हो गई कि कमेंट बुक में लिखकर गईं हैं " प्लीज़ युवराज आर्यमन मुझे काल करिए, नंबर लिखकर जा रहीं हूं। निशा ने आगे लिखा है कि आपके लिए हज़ार लड़कियां रानी बनना चाहेंगी, मुझे भी अपनी रानी बना लीजिए। हालांकि इस बारे में अभी तक युवराज महान आर्यमन सिंधिया की कोई प्रतिक्रिया या उनके परिवार का कोई वर्जन सामने नहीं आया है, लेकिन इस कमेंट के चर्चे आजकल ग्वालियर में हर जुबां पर हैं। 

Share This News :