एक रणनीति यह भी
रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना है, 'हो सकता है कि हम इन असंतुष्ट नेताओं को शामिल न करें, लेकिन उन्हें निर्दलीय के तौर पर उतारकर कांग्रेस के वोट को खासा कम किया जा सकता है।'
खास बात है कि भाजपा एक और परेशानी का सामना कर रही है, जहां हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के असंतुष्ट नेता हैं। खबर है कि पार्टी में इसे लेकर तनाव है कि दल के पुराने नेताओं की कीमत पर इन्हें टिकट दिया जा सकता है।