Home > अपना शहर ,
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं ´कवि अटल सम्मान´ 25 दिसंबर को

भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा 25 दिसंबर 2016 को सांय 7 बजे चेम्बर आफ कामर्स के राजमाता विजयाराजे सिंधिया सभागार में एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कवि सम्मेलन में देश के ख्यातिनाम कवि एवं गीतकार अपनी ताजी रचनाओं की प्रस्तुति देगें।
महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर जी ने बताया कि ग्वालियर के सपूत भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के अवसर पर देश के सुविख्यात कवि एवं गीतकार श्री संतोष आनंद जी नई दिल्ली को ´à¤•वि अटल सम्मान´ से सम्मानित किया जाएगा। श्री आनंद को सम्मान पत्र के साथ 51 हजार रुपए नगद प्रदान किए जाएंगे।
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवि श्री संतोष आनंद नई दिल्ली, श्री दिनेश रघुवंशी फरीदाबाद, श्री राजेन्द्र राजन सहारनपुर, श्री विनोद श्रीवास्तव कानपुर, श्री कुमार मनोज इटावा, सुश्री पूनम वर्मा मथुरा शिरकत करेगें। कवि सम्मेलन के सूत्राधार प्रसिद्व हास्य व्यंग्य कवि श्री प्रदीप चौबे ग्वालियर होगें।
कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती मायासिंह, उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, विधायक श्री नारायण सिंह कुशवाह, श्री भारत ंिसह कुशवाह विशेष रुप से उपस्थित रहेगें। नगर पालिका निगम के इस आयोजन की संकल्पना ´à¤…पना ग्वालियर´ की है। ´à¤…पना ग्वालियर´ ने यह आयोजन गतवर्ष से प्रारंभ किया था।

Share This News :