Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जब भूमिपूजन में लगे जिंदाबाद के नारे ,प्रदुम्न बोले नारे मत लगाओ

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पुरानी रेशम मिल नाला निर्माण के कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर कहा कि शहर विकास में कोई कमी नही आने दी जाएगी। बरसात के बाद विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार, क्षेत्रीय पार्षद श्री महेन्द्र आर्य, श्री मायाराम तोमर, श्री जगराम कुशवाह व श्री सुरेन्द्र चौहान सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।   महापौर डा. शोभा सतीश सिकरवार ने कहा कि हम सभी मिलकर ग्वालियर का चहूमुखी विकास करेगें। आप जो भी समस्यायें मुझे बतायेंगे, उनको दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिये आप “मैयर हेल्प लाइन” पर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान जब भाजपा कार्यकर्त्ता प्रदुम्मन सिंह तोमर  जिंदाबाद के नारे लगाने लगे तो महापौर समर्थक महापौर जिंदाबाद के नारे लगाने लगे .दोनों तरफ से नारेबाजी नहीं रुकी तब  ,प्रदुम्न बोले नारे मत लगाओ यह सरकारी कार्यक्रम हे .इसके बाद प्रदुम्न समर्थक चुप हुए तब नारेबाजी बंद हुई .

Share This News :