Home > अपना शहर ,
खुले में शौच मुक्त ग्वालियर के लिए सर्वे टीम ने किया विभिन्न स्थानों का निरीक्षण

ग्वालियर शहर को खुले में शौच मुक्त घोषित करने के लिए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन फॉर ओडीएफ का पांच सदस्यीय दल के सदस्य दिल्ली से ग्वालियर आकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वे कर रहे हैं। दल के सदस्यों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण किया तथा आमजनों से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। यह दल अगले कुछ दिनों तक और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण करेगा तथा शहर के नागरिकों से खुले में शौच मुक्त ग्वालियर के लिए आमजनों से चर्चा कर जानकारियां एकत्रित करेगें।
दिल्ली से आए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के दल के सभी सदस्यों ने पृथक-पृथक टीम बनाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया तथा निगम द्वारा खुले में शौच मुक्त ग्वालियर के लिए किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं रिपोर्ट तैयार की। दल के सदस्यों द्वारा आज दूसरे दिन एबनेजर स्कूल, गोले का मंदिर, बगिया के शासकीय विद्यालय, पंचशील नगर, वैन्डी स्कूल, थाटीपुर मार्केट, वार्ड 15 के संजय नगर, जती की लाइन, वार्ड 12 के रसूलाबाद, सुभाष नगर, असिस्टेंट लाइन, हजीरा, शासकीय प्राथमिक विद्यालय लाइन नम्बर 1, वार्ड 16 के चन्द्रनपुरा बस्ती, सिंधिया पार्क, कांचमील रोड, नेहरु नगर, पुरानी रेशम मील स्कूल, वार्ड 17 में न्यू कॉलोनी नम्बर 2, डी 50 लाल क्वार्टर, शिक्षा नगर स्कूल, एलआईसी पुलिया से पाताली हनुमान आदि स्थानों सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया।

  

Share This News :