Home > अपना शहर ,
स्वच्छता का प्रण लिया था, बापूजी ने पूर्ण किया है मोदी जी ने

स्वच्छता जागरुकता अभियान  

नगर निगम द्वारा ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाने के लिए स्कूलों में चलाए जा रहे स्वच्छता जागरुकता अभियान के तहत आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हिन्दी विद्या पीठ तिलक नगर में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने आमजनों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में एमआईसी सदस्य एवं स्वच्छता प्रभारी श्रीमती खुशबू गुप्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर डॉ एम एल दौलतानी ने की। इस अवसर पर स्कूल की प्रार्चाय श्रीमती पुष्पा दीक्षित, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म कुमार पमनानी, क्षेत्राधिकारी श्री ब्रजबिहारी चंसोलिया, स्वच्छता निरीक्षक श्रीकृष्ण शर्मा, श्री किरणकांत शुक्ला सहित बडी संख्या में स्कूल की छात्राएं एवं क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हिन्दी विद्यापीठ तिलक नगर में आयोजित स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम में स्वच्छता प्रभारी श्रीमती खुशबू गुप्ता ने कहा कि साफ-सफाई वैसे तो बहुत छोटी बात है लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने लाल किले से स्वच्छ भारत का संकल्प लिया है जिसे पूरा करना हम सबका दायित्व है तथा स्वच्छता के इस महायज्ञ में अपने शहर को सबसे स्वच्छ बनाकर हमें अपना योगदान देना चाहिए। इसके साथ हमारे शहर के सांसद श्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा केन्द्र सरकार में पूरे देश की स्वच्छता की जिम्मेदारी उठाई जा रही है, इसलिए अब हम सबका यह कर्तव्य होगा कि श्री तोमर का गृहनगर देश का सबसे स्वच्छ शहर बने, यह हम सबके लिए गौरव की बात होगी।
इस अवसर पर डॉ दौलतानी ने कहा कि देश के 500 शहरों की स्वच्छता परीक्षा में ग्वालियर भी एक छात्र है इस परीक्षा में ग्वालियर को अव्वल लाने की जिम्मेदारी हम सबकी है, इसलिए सभी बच्चों को स्वच्छता का संकल लेना होगा। इस अवसर पर स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक छात्राओं ने भाग लिया। गोष्ठी के दौरान एक छात्रा भावना तोमर ने कहा कि स्वच्छता का यह प्रण लिया था बापूजी ने और पूर्ण किया है मोदी जी ने। जिस पर सभी ने तालियां बजाई। इस अवसर पर इसिका राजपूत, शमा खान, करिश्मा परमार, नंदनी राजौरिया, पूजा तोमर, पूनम ओझा एवं सुहाना ने भी स्वच्छता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ विचार के लिा इसिका राजपूत को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
स्वच्छता जागरुकता अभियान के दौरान आयोजित कार्यक्रम विद्यालय की प्रत्येक कक्षा की 2-2 छात्राओं को स्वच्छता कैप्टन नियुक्त किया गया। जिसमें सभी स्वच्छता कैप्टन को बैज एवं कैप पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
वहीं कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता रैली निकाली गई जो कि तिलक नगर से होते हुए सिंधी कॉलोनी, मुर्गी फार्म तिराहा एवं अन्य मार्गों से होकर विद्यालय पंहुची जिसमें सभी छात्राओं द्वारा तख्तियां लेकर एवं स्वच्छता के नारे लगाते हुए नागरिकों को जागरुक किया गया। छात्राओं ने आमजनों से आग्रह किया कि न तो वह गंदगी करें नही किसी को गंदगी करने दें। इस दौरान शहीद चौक पर सभी लोगों ने शहीदों को नमन किया।

    

Share This News :