Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सृजन से विसर्जन तक की अनेकों योजनाएं संचालित :डॉ. मिश्र

दतिया | मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधी विधायी कार्य विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि हमारी सरकार ने बच्चे के माँ के गर्भ में आने से लेकर जीवन के अंत तक अर्थात सृजन से विसर्जन तक की अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र दतिया जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान शनिवार को जनपद पंचयत दतिया के ग्राम सीतापुर में ”मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत्” आयोजित शिविर को संबोधित कर रहे थे। गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने शिविर में शासन की विभिन्न हितग्राही एवं रोजगार मूलक योजनाओं के तहत् हितग्राहियों को हितलाभ भी दिए। गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कह कि हमारी पार्टी की सरकार ने समाज के सभी वर्गो के कल्याण एवं उत्थान के लिए अनेकों योजनायें संचालित की है। इन योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे इसके लिए मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत् ग्राम स्तर तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आवश्यकता इस बात की है कि ग्रामीण भी इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु शिविरों में पहुंचे और लाभ लें। उन्होंने कहा कि माँ के गर्भ में आने से लेकर व्यक्ति की मृत्यु उपरांत भी अनेकों योजनायंे संचालित की है। उन्होंने कहा कि इसमें मुख्यरूप से लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्मयंत्री कन्यादान योजना से लेकर, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश, साईकिल, संबल योजना, अंतेष्टी सहायता योजना जैसी अनेकों योजनायें शामिल है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत् एक गरीब परिवार एक वर्ष में पांच लाख तक निःशुल्क उपचार निजी एवं शासकीय चिकित्सालय में करा सकेगा। गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि कोई भी पात्र एवं गरीब परिवार पक्के मकान से वंचित न रहे। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् शहरी क्षेत्र में दो लाख 50 हजार की राशि और ग्रामीण क्षेत्रों में 1 लाख 35 हजार की राशि पक्के आवास हेतु उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने इस दौरान जनपद पंचायत दतिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि योजना के तहत् गांव का कोई भी पात्र परिवार पक्के आवास से वंचित न रहे। ऐसे पात्र परिवार जो शेष रह गए है उन्हें शीघ्र पक्के आवास उपलब्ध करायें। जिससे सम्पूर्ण गांव पक्के आवास युक्त हो सके। गृह मंत्री ने इस दौरान नंदन फलोद्यान योजना के तहत् चार हितग्राहियों को को एक लाख 27 हजार की सहायता राशि भी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री धीरू दांगी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के शुरू में कलेक्टर श्री संजय कुमार ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत् जिले में आयोजित किए जा रहे शिविरों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए योजनायें बनाई है। इन योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु अभियान के तहत् गांव-गांव सर्वे दल जाकर योजनाओं के लाभ से वंचित हितग्राहियों की जानकारी संकलित की जा रही है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत् 10 अक्टूबर से दूसरे चारण के शिविरों का आयोजन भी शुरू होगा। इन शिविरों के उपरांत भी अगर कोई पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित रहने पर उसकी सूचना देने वालों को ”वंचित बताओं ईनाम पाओ” के तहत् पुरस्कृत किया जायेगा। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री संतोष लशकरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रशांत ढेंगुला, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री योगेश सक्सैना, भाण्ड़ेर जनपद पंचयत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री बलदाऊ यादव सर्वश्री विपिन गोस्वामी, अतुल भूरे चौधरी, सरपंच रामकुमार जाटव, अमित दांगी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश भार्गव, एसडीएम दतिया श्री ऋषि कुमार सिंघई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दतिया श्री गिर्राज दुबे सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

 

Share This News :