Home > अपना शहर ,
जिले में आज विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविर लगेंगे

जिला न्यायाधीश श्री अभय कुमार के निर्देशन में जिले में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में 24 दिसम्बर को विनय नगर सेक्टर-4 बहोड़ापुर, ग्राम सेंथरी व खुरैरी में विधिक जागरूकता शिविर लगेंगे।

      विनय नगर में आयोजित होने जा रहे विधिक जागरूकता शिविर में अपर जिला न्यायाधीश श्री मोहम्मद अजहर भी मौजूद रहेंगे। साथ ही अन्य न्यायाधीशगण, पैनल अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता भी लोगों को विधिक प्रक्रियाओं के बारे में बतायेंगे। इस आशय की जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी ने दी है।

Share This News :