Home > अपना शहर ,
मुख्यमंत्री श्री चौहान फूप में आयोजित अंत्योदय मेले में 366 करोड़ 53 लाख रूपए की लागत से 908 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमि पूजन

40 हजार से अधिक हितग्राहियों को 36 करोड़ 55 लाख 53 हजार रूपए की

राशि का होगा वितरण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 24 दिसम्बर को भिण्ड जिले के फूप में आयोजित अंत्योदय मेले में 366 करोड़ 53 लाख रूपए की लागत के 908 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। इसके साथ ही 40 हजार 736 हितग्राहियों को 36 करोड़ 55 लाख 53 हजार रूपए की सौगात देंगे।

      मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 24 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे ग्वालियर से भिण्ड जिले के फूप में आयोजित अंत्योदय मेले में पहुँचेंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य, सांसद श्री भागीरथ प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि मेले में उपस्थित रहेंगे। श्री शिवराज सिंह चौहान जिले में आयोजित अंत्योदय मेले में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 27.62 करोड़ रूपए के 19 कार्यों का तथा पीएचई विभाग के 2 कार्य एक करोड़ 60 रूपए की लागत के, मध्यप्रदेश विद्युत कंपनी के तीन कार्य 36 करोड़ 46 लाख रूपए, शहरी विकास के 12 कार्य एक करोड़ 54 लाख, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के 11 कार्य 8 करोड़ 90 लाख रूपए, लोक नर्माण सेतु विभाग के दो कार्य 73 करोड़ 53 लाख रूपए तथा सड़क विकास निगम के 5 विकास कार्य 185 करोड़ 66 लाख रूपए के कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

      अंत्योदय मेले में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के 4 हजार 59 हितग्राहियों को 3 करोड़ 52 लाख रूपए की राशि का वितरण किया जायेगा। राजस्व विभाग के माध्यम से 13 हजार 712 हितग्राहियों को भू धारक प्रमाण-पत्र वितरित किए जायेंगे। इसके साथ ही 1913 हितग्राहियों को बीपीएल कार्ड वितरित किए जायेंगे।

Share This News :