Home > राज्यो से ,
रावण का जलता पुतला लोगों की भीड़ पर गिरा, कई हुए घायल

पूरे देश में दशहरा के अवसर पर रावण दहन का कार्यक्रम हो रहा है। ऐसे में हरियाणा के यमुनानगर से एक बुरी खबर आ रही है। यमुनानगर में रावण दहन के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार रावण दहन के दौरान रावण का पुतला लोगों की भीड़ के ऊपर गिर गया। बताया जा रहा है कि रावण के पुतले के गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं।यमुनानगर में दशहरे के दिन देर शाम रावण दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले में आग लगाई गई। अचानक रावण का जलता हुआ पुतला लोगों की भीड़ के ऊपर गिर गया। रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी हुई थी। ऐसे में रावण के पुतले के गिरने से कई लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचा दी है।

Share This News :