Home > राज्यो से ,
हेलिकॉप्टर क्रैश, एक पायलट की मौत
अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास आज भारतीय सेना का एक चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई। सेना के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। वहीं मौके पर रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है। यह दुर्घटना किस वजह से हुई है अभी इसका कारण सामने नहीं आ सका है। आगे की जानकारी की अभी प्रतीक्षा है।