Home > अपना शहर ,
संभाग में 3 लाख 55 हजार 140 स्वाईल हैल्थ कार्ड किए वितरित

मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के लिये कृषकों को स्वाईल हैल्थ कार्ड प्रदाय करने के लिये स्वाईल हैल्थ कार्ड योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत ग्वालियर संभाग में अभी तक 3 लाख 55 हजार 140 स्वाईल हैल्थ कार्डों का वितरण किया गया है।

      ग्वालियर संभाग के कमिश्नर श्री एस एन रूपला ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये तेज गति से खेत की मिट्टी के नमूने लेने एवं लिए गए नमूनों को तेजी से विश्लेषित कराके किसानों को शीघ्रता के साथ स्वाईल हैल्थ कार्ड वितरण करने के निर्देश दिए हैं।

      ग्वालियर संभाग के पाँचों जिलों में इस वर्ष 6 लाख 47 हजार 100 स्वाईल हैल्थ कार्ड का वितरण लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से अभी तक 2 लाख 54 हजार 763 स्वाईल हैल्थ कार्डों का वितरण किया गया है। योजना प्रारंभ वर्ष 2014-15 से अभी तक संभाग में 3 लाख 55 हजार 140 स्वाईल हैल्थ कार्डों का वितरण किया जा चुका है।

      सर्वाधिक एक लाख 40 हजार स्वाईल हैल्थ कार्ड गुना जिले में वितरित किए गए हैं।  86 हजार 732 स्वाईल हैल्थ कार्ड अशोकनगर जिले में, 54 हजार 771 स्वाईल हैल्थ कार्ड ग्वालियर जिले में, 52 हजार 87 स्वाईल हैल्थ कार्ड शिवपुरी जिले में और 21 हजार 550 स्वाईल हैल्थ कार्ड दतिया जिले में वितरित किए गए हैं।

Share This News :