Home > राज्यो से ,
कृषि मंत्री का कैबिनेट से इस्तीफा
बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश कैबिनेट से अपना इस्तीफा दे दिया है. सुधाकर सिंह ने जब कृषि विभाग में चोर होने का बयान दिया था, उसके बाद उनके नीतीश कुमार से मतभेद सामने आए थे. आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह, बिहार आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं. आरजेडी कोटे से नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए सुधाकर सिंह तब चर्चा में आए, जब उन्होंने बयान दिया था कि कृषि विभाग में कई चोर लोग हैं. इतना ही नहीं उन्होंने अपने आप को उन चोरों का सरदार करार दिया. सुधाकर सिंह ने कहा कि उनके ऊपर भी और कई सरदार मौजूद हैं. कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को भी फटकार लगाई थी.