Home > अपना शहर ,
मुख्यमंत्री श्री चौहान अल्प प्रवास पर आज ग्वालियर आयेंगे

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अल्प प्रवास पर 24 दिसम्बर को ग्वालियर आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रात: 10.25 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमान तल महाराजपुरा ग्वालियर आयेंगे।

श्री चौहान प्रात: 11.25 बजे ग्वालियर आकर प्रात: 11.45 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा भिण्ड के लिये प्रस्थान करेंगे। भिण्ड में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर दोपहर 1.45 बजे भिण्ड से वापस ग्वालियर आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर आकर दोपहर 2.15 बजे ग्वालियर से विमान द्वारा जबलपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :