Home > राज्यो से ,
दिग्विजय बनाम थरूर की ओर बढ़ रहा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह 17 अक्टूबर को होने वाले पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने की खबर ऐसे समय में आई है जब अशोक गहलोत की उम्मीदवारी पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है। दरअसल राजस्थान कांग्रेस में मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार रात दिल्ली के लिए रवाना हो गए। गहलोत के अलावा दिग्विजय सिंह के भी बुधवार रात ही दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि दिग्विजय सिंह बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। दिग्विजय इस समय राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए केरल में हैं।

Share This News :