Home > अपना शहर ,
तीन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के प्रतिवेदन के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट श्री शिवराज वर्मा ने तीन अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर की कार्रवाई के आदेश पारित कर दिए हैं।

      जिन तीन अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई है, उनमें राजेन्द्र पुत्र जयराम जाटव निवासी रामदासनगर थाना बहोड़ापुर जिला ग्वालियर, आबोद तोमर पुत्र रामसिंह तोमर ग्राम निवासी खेरियाभान थाना पुरानी छावनी जिला ग्वालियर तथा विशाल पुत्र जबर सिंह परिहार निवासी द्वारिकापुरी पुरानी छावनी जिला ग्वालियर शामिल हैं।

      इन तीनों अपराधियों के विरूद्ध विभिन्न थानों में कई अपराध दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर इन तीनों के विरूद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई है।

Share This News :