दुनिया की सबसे तेज उड़ने वाली बाइक तैयार, 804 KM की स्पीड
सामान्य कॉमर्शियल प्लेन की स्पीड 880 से 926 KM प्रति घंटा होती है. जो बाइक आप इस तस्वीर में देख रहे हैं. उसकी अधिकतम गति 804 KM प्रतिघंटा है. यानी विमान जितनी तेज उड़ने वाली बाइक. उम्मीद है कि जल्द ही इसे उड़ान भरने की अनुमति मिल जाएगी. इसके बाद कुछ सालों बाद आपको लोग इसे उड़ाते हुए मिल जाएंगे.जब स्विट्जरलैंड के पूर्व सैन्यकर्मी ईव्स रोजी (Yves Rossy) ने जेट विंगपैक लगाकर उड़ान भरी थी, तब इंसान ये नहीं सोच सकता था कि ऐसे भी उड़ा जा सकता है. आज आप पढ़ रहे हैं दुनिया की सबसे तेज उड़ने वाली बाइक के बारे में. इसे जेटपैक एविएशन (Jetpack Aviation) की कंपनी मेमैन एयरोस्पेस ने बनाया है. इसकी गति और रेंज सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. यह लगभग विमान की गति से उड़ेगी. मेमैन एयरोस्पेस के मालिक डेविड मेमैन ने बताया कि इस हेलिकॉप्टर का नाम स्पीडर (Speeder) रखा गया है. यह असल में एक एयर यूटिलिटी व्हीकल है. यानी इसका उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है.