मैं हूं ना, सब ठीक होगा; अपने क्षेत्र को देखो', क्लीन चिट के बाद मंत्रियों से बोले CM
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को पार्टी आलाकमान से क्लीन चिट मिल गई है। सीएम गहलोत ने आज मुख्यमंत्री आवास पर वहां आने कुछ मंत्रियों एवं विधायकों से चर्चा कर उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र में रहने एवं कामकाज सम्भालने का आग्रह किया। गहलोत ने अपने समर्थक मंत्रियों से कहा- टेंशन मत लो सब ठीक होगा। गहलोत करीब एक घन्टे तक इन मंत्रियों एवं विधायकों के साथ चर्चा की एवं चाय पी। उल्लेखनीय है कि सियासी खींचतान के बीच सीएम अशोक गहलोत से मंत्री और विधायकों ने मुलाकात की है। सीएम गहलोत से मिलने के लिए मंत्री भंवर सिंह भाटी, मंत्री सालेह मोहम्मद, अशोक चांदना, सुखराम बिश्नोई, विधायक मीना कुमारी, रफीक खान, खुशवीर जोजावर, अमित चाचाण, मदन प्रजापत, जगदीश जांगिड़, मंत्री लालचंद कटारिया, उदयलाल आजंना, राजेंद्र यादव और उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने सहित कई विधायक सीएम से मिले। हालांकि, यह कहा जा रहा है कि इन विधायकों और मंत्रियों ने सीएम गहलोत से मिलने के लिए पहले ही समय ले रखा था। लेकिन इनकी मुलाकात से सियासी पारा चढ़ गया है।
आपकों बता दें सीएम गहलोत आज काफी प्रफुल्लित दिखाई दिए। रविवार को कांगेस विधायक दल की बैठक का गहलोत समर्थकों ने बहिष्कार कर दिया था। जिसके के कारण पार्टी को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। हालांकि, सीएम गहलोत पूरी तरह से साइलेंट थे, लेकिन उसके समर्थकों ने विरोध करना शुरू कर दिया। अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे को बिना मीटिंग किए ही दिल्ली लौटना पड़ा।