Home > अपना शहर ,
चार औद्योगिक विवाद अधिनिर्णय के लिये श्रम न्यायालय के सुपुर्द

श्रमायुक्त कार्यालय मध्यप्रदेश शासन इंदौर ने चार औद्योगिक विवाद अधिनिर्णय के लिये श्रम न्यायालय क्रं.2 के सुपुर्द किया है।

      जिन चार औद्योगिक विवादों को ग्वालियर श्रम न्यायालय क्रं.2 को अधिनिर्णय के लिये सुपुर्द किया है, उनमें सेवा नियुक्त श्री वीरेन्द्र जैन पिता श्री भोगीराम जैन एवं सेवा नियोजक अधीक्षण यंत्री एवं कार्यपालन यंत्री मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मुरैना, सेवा नियुक्त श्री सतीश कुमार सविता पिता श्री प्रीतम सिंह सविता एवं सेवा नियोजक वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड जौरा, सेवा नियुक्त श्री रामहेत जाटव पिता शिब्बुराम एवं सेवा नियोजक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद सबलगढ़ जिला मुरैना, सेवानियुक्त श्री भरत सिंह कुशवाह पिता श्री रघुनाथ सिंह एवं सेवानियोजक वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड कैलारस के मध्य है।

Share This News :