Home > राज्यो से ,
कांग्रेस MLA दिव्या मदेरणा ने गहलोत को याद दिलाया 1998

राजस्थान से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने इशारों ही इशारों में सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। दिव्या मदेरणा ने ट्वीट कर लिखा- 1998 में पीसीसी की बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव उन्होंने ही माइक पर बोलकर पारित कराया था- आलाकमान का निर्णय सब को मान्य होगा। अधिकतम विधायक मदेरणा के पक्ष में थे, लेकिन उन्होंने सब को बुलाकर सख्ती से कह दिया था कि विद्रोह का एक शब्द में नहीं सुनना चाहता हूं। दिव्या मदेरणा ने आगे लिखा- परसराम मदेरणा जिस मिट्टी से बने थे, वह मिट्टी आज के दौर में नहीं मिलती। उनके रग-रग में, खून में, आत्मा में सिर्फ कांग्रेस और आलाकमान के प्रति वफादारी थी। आखिरी सांस तक उफ तक नहीं किया। राजस्थान की राजनीति में कोई भी व्यक्ति परसराम मदेरणा नहीं हो सकता।

आपको बता दें 1998 में परसराम मदेरणा का नाम सीएम की रेस में सबसे आगे था, लेकिन वे आलाकमान के निर्णय के सामने झुक गए थे। गत चुनाव में भी सचिन पायलट का नाम आगे था, पर आलाकमान के निर्णय पर सभी ने सहमति जताई। इस बार खुद जब अशोक गहलोत की बार आई तो उन्होंने दबी जुबान विरोध की आग को हवा देने का काम शुरू कर दिया है। दिग्गज कांग्रेस नेता परसराम मदेरणा दिव्या मदेरणा के दादा थे, जो 1998 में सीएम बनते-बनते रह गए थे। ट्विट में दिव्या ने उनके दादा व कांग्रेस के दिग्गज नेता परसराम मदेरणा की सीएम पद की दावेदारी वाले घटनाक्रम की यादों को ताजा किया। 

दिव्या बोलीं- कांग्रेस में हमेशा ही आलाकमान की चलती आई है

दिव्या मदेरणा ने कहा-कांग्रेस में हमेशा ही आलाकमान की चलती आई है। विधायक हो या मंत्री सभी आलाकमान के फैसले को मानते आए हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ कि आलाकमान के समक्ष शर्तें रखी गई हो या फिर कह सकते हैं कि आलाकमान की बातों को नकार दिया गया है। ऐसा करने वाले सभी विधायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सिपाहसालार हैं। वहीं, इस घटना पर ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा  ने सूबे की गहलोत सरकार पर हमला किया. विधायक ने ट्विट कर आलाकमान के प्रति वफादारी दिखाने वालों को आइना दिखाया है.

Share This News :